नई दिल्ली, मार्च 24 -- पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के 10वें सीजन का आगाज 11 अप्रैल से होने जा रहा है। पीएसएल 2025 से पहले कराची किंग्स ने एक बड़ा फैसला लिया है। कराची ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने शान मसूद को 'थैंक्यू' बोल दिया, जिन्होंने पिछले सीजन में कराची टीम की कमान संभाली थी। वॉर्नर पहली बार पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। 38 वर्षीय वॉर्नर को पिछले साल आईपीएल मेगा ऑक्शन में रुसवाई मिली थी। उन्हें ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला। उनका नीलामी में बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था मगर किसी भी आईपीएल फ्रेंजाइजी ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। ऐसे में वॉर्नर ने पीएसएल के ड्राफ्ट में अपना नाम भेजा, जहां कराची ने उन्हें अपने साथ जोड़ा। कराची किंग्स के मालिक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.