नई दिल्ली, जनवरी 3 -- बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के लिए साल 2026 उपलब्धियों और विवादों का मिला-जुला साल साबित हो रहा है। एक तरफ जहां वे मैदान पर अपनी गेंदबाजी से रिकॉर्ड स्थापित कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पुष्टि कर दी है कि वह आगामी आईपीएल 2026 में नहीं खेल पाएंगे। बोर्ड ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को निर्देश दिया है कि वे मुस्तफिजुर को अपनी टीम से रिलीज कर दें। यह कड़ा फैसला बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में भारत में बढ़ते जनाक्रोश और विभिन्न राजनेताओं के दबाव के बाद लिया गया है। इन तमाम कूटनीतिक विवादों के बीच मुस्तफिजुर ने टी20 क्रिकेट में एक अभूतपूर्व उपलब्धि अपने नाम की है। वह टी20 प्रारूप में 400 विकेट का आंकड़ा छूने वाले बांग्लादेश के पहले तेज गेंदब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.