नई दिल्ली, जून 17 -- आईपीएल 2025 में 35 गेंद में शतक जड़कर घर-घर पहचाने जाने वाला नाम बन चुके वैभव सूर्यवंशी का वजन काफी बढ़ गया है। 14 साल के इस वंडर बॉय के पिता संजीव सूर्यवंशी ने यह खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि आईपीएल के बाद उसका वजन बढ़ गया है, जिसे घटाने के लिए वह जिम में पसीना बहा रहा है और खान-पान में बहुत एहतियात बरत रहा है। दैनिक जागरण के दिए इंटरव्यू में वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव ने कहा, 'अब वह बहुत ही संतुलित आहार ले रहा है। वह जिम जाता है। उसका वजन काफी बढ़ गया था। उसे इसे घटाना होगा।' संजीव बिहार के रहने वाले हैं। उनसे पूछा गया कि क्या वैभव सूर्यवंशी अब भी चिट्टी-चोखा खाते हैं तो उनका जवाब था, 'नहीं, अब वह लिट्टी-चोखा नहीं खाता।' दरअसल, लिट्टी-चोखा बिहार का मशहूर व्यंजन है। यह भी पढ़ें- उसका बैट युवराज और लारा की तरह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.