नई दिल्ली, जनवरी 4 -- IPL 2026 अभी दो महीने से ज्यादा समय दूर है, लेकिन टूर्नामेंट की चर्चा तेज हो गई है। आईपीएल की दो रॉयल टीमें नया ठिकाना खोज रही रही हैं। ये रॉयल टीमें कोई और नहीं, बल्कि एक राजस्थान रॉयल्स है और दूसरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु। आरसीबी को बेंगलुरु में मैच आयोजित करने नहीं दिए जाएंगे, जबकि राजस्थान रॉयल्स जयपुर में अपने होम गेम नहीं खेल पाएगी। इसके पीछे के अलग-अलग कारण हैं, लेकिन इस बार संभावना है कि कम से कम इनमें से एक टीम का ठिकाना पुणे होम मैचों के लिए हो सकता है। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि आरसीबी और आरआर के अधिकारियों ने पुणे का दौरा किया है, जहां वे अपने आईपीएल 2026 के होम मैचों को आयोजित करना चाहते हैं। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई से भी इसके लिए अनुमति चाहिए ...