नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने आंतरिक विवादों और प्रशासनिक मुद्दों को सुलझाने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) द्वारा उठाए गए 'सुधारात्मक उपायों' के बाद ओलंपिक एकजुटता कार्यक्रम के तहत भारत को वित्त पोषण फिर शुरू करने का फैसला किया है जिसे एक साल पहले रोक दिया गया था। आईओसी के कार्यकारी बोर्ड ने पिछले साल खिलाड़ी विकास कार्यक्रमों के लिए 15 करोड़ रुपये का वार्षिक अनुदान रोक दिया था। यह अनुदान आईओए के कार्यकारी परिषद के 12 सदस्यों द्वारा रघुराम अय्यर के उच्च वेतन का हवाला देते हुए संस्था के सीईओ के रूप में उनकी नियुक्ति को मंजूरी देने से इनकार करने के लंबे अंदरूनी विवाद के बाद रोका गया था। लेकिन खेल मंत्री मनसुख मांडविया के हस्तक्षेप के बाद इस साल 24 जुलाई को आईओए अध्यक्ष पीटी उषा और बहुमत वाले कार्यकारी परिषद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.