नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को इस बात से इनकार किया कि इंडियन आर्मी की भर्ती के लिए पुरुष और महिला उम्मीदवारों की शारीरिक परीक्षा के मापदंडों को घटाने का कोई विचार है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'भारतीय सेना ने ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं भेजा है।'द्रमुक सांसद कलानिधि वीरास्वामी ने यह सवाल किया था कि क्या सरकार भारतीय सेना में भर्ती के लिए पुरुष और महिला उम्मीदवारों की शारीरिक परीक्षा मापदंडों को घटाने का प्रस्ताव कर रही है।जानें वर्तमान में आर्मी अग्निवीर भर्ती के क्या हैं नियमफिजिकल टेस्ट ग्रुप 1 - अग्निवीरों की भर्ती के लिए होने वाले फिजिकल टेस्ट की बात करें कि ग्रुप-1 के तहत साढ़े 5 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके लिए 60 मार्क्स दिए जाए...