नई दिल्ली, फरवरी 12 -- India vs Namibia Playing XI: टीम इंडिया और नामीबिया के बीच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का 18वां लीग मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों का इस विश्व कप में ये दूसरा-दूसरा मैच है। भारतीय टीम पहला मैच जीत चुकी है, जबकि नामीबिया को नीदरलैंड से हार का सामना करना पड़ा था। नामीबिया के लिए इस मैच हार उसके सुपर 8 में जाने के रास्ते बंद कर देगी, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम बड़ी जीत हासिल करना चाहेगी। हालांकि, टीम में दो बड़े बदलाव होने की पूरी-पूरी संभावना है। टीम इंडिया की जो प्लेइंग इलेवन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यूएसए के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के आगाज मैच में थी। उसमें कम से कम दो बदलाव होने की पूरी संभावना है। एक बदलाव तो जाहिर है कि जसप्रीत बुमराह को लेकर होगा। उनकी जगह मोहम...