नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- India Women vs Sri Lanka Women Pitch report 5th T20I- इंडिया वर्सेस श्रीलंका 5 मैच की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है। इस सीरीज में जीत का चौका लगाने वाली हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया की नजरें आज मेहमानों का सूपड़ा साफ करने पर होगी। भारत ने आज तक श्रीलंका को 5 मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं किया है, ऐसे में टीम इंडिया की नजरें इस मुकाम को भी हासिल करने पर होगी। तिरुवनंतपुरम में यह सीरीज का लगातार तीसरा मैच है। पिछले मुकाबले में रनों की खूब बरसात हुई थी। दोनों टीमों ने मिलकर 412 रन बनाए थे। आईए एक नजर आज के मैच की रिपोर्ट पर डालते हैं- यह भी पढ़ें- मंधाना के निशाने पर गिल का रिकॉर्ड, क्या 2025 में बन पाएंगी वर्ल्ड नंबर-1?IND vs SL पिच रिपोर्ट तिरुवनंतपुरम क...