नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- Yashasvi Jaiswal ODI Century: भारतीय टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल का शनिवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे में बल्ला बोला। पिछले दो मैचों सस्ते में पवेलियन लौटने वाले यशस्वी ने शतक जमाया। उन्होंने विशाखापट्टनम के मैदान पर 111 गेंदों में 100 रन कंप्लीट किए, जिसमें 10 चौके और एक सिक्स शामिल है। यह उनका पहला वनडे शतक है। उन्होंने अर्धशतक 75 गेंदों में जमाया लेकिन फिर रफ्तार पकड़ ली। यशस्वी ने उसके बाद 50 रन सिर्फ 36 गेंदों में जोड़े। 23 वर्षीय बल्लेबाज ने अभी तक सिर्फ चार वनडे मैच खेले हैं।ऐसा करने वाले छठे भारतीय प्लेयर यशस्वी ने वनडे में शतक लगाते ही जबर्दस्त कारनामा अंजाम दिया। वह क्रिकेट इतिहास में तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी लगाने वाले छठे भारतीय प्लेयर बन गए हैं। उनसे पहले यह कमाल सुरेश रैना, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.