नई दिल्ली, फरवरी 22 -- इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 का तीसरा और टूर्नामेंट का 43वां मैच आज यानी रविवार, 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा के पास बड़ा कारनामा करने का मौका होगा। चोट के बाद वापसी कर रहे तिलक वर्मा का बल्ला इस टूर्नामेंट में अभी तक कुछ खास नहीं चला, अभी तक 4 मैचों में उन्होंने काफी धीमी बल्लेबाजी की है। हालांकि अब उनके पास अपनी फेवरेट साउथ अफ्रीका के खिलाफ फॉर्म हासिल करने का मौका होगा। अब आप सोच रहे होंगे कि तिलक वर्मा की फेवरेट टीम साउथ अफ्रीका कैसे हुई? यह भी पढ़ें- इस भारतीय गेंदबाज से खौफ खाए बैठा है SA; डिकॉक बोले- उसका सामना करने के लिए. तो बता दें, साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की धुलाई करने में तिलक वर्मा को खूब मजा आता ...