नई दिल्ली, दिसम्बर 1 -- भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने रविवार को रांची में पहले वनडे में 17 रनों से जीत दर्ज की। भारत ने 349/8 का स्कोर बनाने के बाद मेहमान टीम को 332 पर ढेर किया। भारत की जीत के बाद पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने कहा कि टीम के सिलेक्शन पर कुछ गड़बड़ है। उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं करने पर सवाल उठाया है। रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे डेब्यू किया था। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे। ऐसे में उम्मीद थी कि हार्दिक पांड्या की तरह तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर रेड्डी वनडे सीरीज के पहले मैच में खेलेंगे। बता दें कि धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक एशिया कप 2025 में चोटिल हो गए थे। वह तब से भारतीय टीम से बाहर चल रहे है। हार्दिक साउ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.