नई दिल्ली, फरवरी 10 -- भारत मैच बॉयकॉट करने के फैसले पर पाकिस्तान ने 9 फरवरी को यू-टर्न ले लिया है। बांग्लादेश के प्रति अपना सपोर्ट दिखाने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने ऐलान कर दिया था कि टी20 वर्ल्ड कप में उनकी टीम हिस्सा लेगी, मगर भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट करेगी। आईसीसी की तमाम कोशिशों और दूसरे क्रिकेट बोर्ड द्वारा प्रेशर बनाए जाने के बाद पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच खेलने पर मजबूर हो गया। पाकिस्तान के इस यू-टर्न पर अब आईसीसी ने बयान जारी किया है। बता दें, इंडिया वर्सेस पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। यह भी पढ़ें- BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से इन 5 खिलाड़ियों की हुई छुट्टी, एक नए चेहरे को मौका ICC की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "ICC और PCB के बीच बातचीत एक बड़...