नई दिल्ली, फरवरी 23 -- भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में खेले गए मैच में शतक लगाया। चैंपियंस ट्रॉफी के पांचवें मैच में विराट कोहली ने 111 गेंदों में शतक बनाया है। कोहली ने अपनी पारी में 7 चौके लगाए। पूर्व कप्तान विराट कोहली का वनडे में ये 51वां शतक है। दिग्गज बल्लेबाज ने करीब 15 महीने बाद वनडे फॉर्मेट में शतक ठोका है। इससे पहले कोहली ने 2023 वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 117 रनों की दमदार पारी खेली थी। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली ने शुभमन गिल के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 75 गेंद में 69 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के बीच चौथे विकेट के लिए 128 गेंद में 114 रनों की पार्टनरशिप हुई। श्रेयस अय्यर 67 गेंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.