नई दिल्ली, जनवरी 31 -- भारतीय टीम ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे पांचवें टी20 मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सबको चौंकाते हुए टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले यह आखिरी मुकाबला है, इसलिए दोनों टीमों ने अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन उतारने के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान बताया कि टीम इंडिया ने तीन बदलाव किए हैं, जबकि मिचेल सैंटनर ने चार बदलाव कर दिए हैं। भारत के लिए हाल में वापसी कर रहे ईशान किशन की वापसी हुई है। हर्षित राणा की जगह उन्हें मौका मिला है। उपकप्तान अक्षर पटेल भी आखिरी मैच खेल रहे हैं। उंगली की चोट के कारण सीरीज के शुरुआती मैचों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.