नई दिल्ली, मार्च 2 -- रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जीत का सिलसिला जारी है। भारत ने रविवार को अपने तीसरे और आखिरी लीग मैच में न्यूजीलैंड को 44 रनों से शिकस्त दी। भारत ने दुबई में 249/4 का स्कोर बनाने के बाद न्यूजीलैंड को 205 रनों पर ऑलआउट कर दिया। भारत की जीत में 'मिस्ट्री स्पिनर' वरुण चक्रवर्ती ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांज खोला। पेसर हर्षित राणा की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए चक्रवर्ती ने 10 ओवर के स्पेल में 42 रन देकर पांच विकेट चटकाए। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने धांसू कीर्तिमान रचा है।ऐसा करने वाले तीसरे गेंदबाज बने चक्रवर्ती चक्रवर्ती ने विल यंग (22), ग्लेन फिलिप्स (12), माइकल ब्रेसवेल (2), कप्तान मिचेल सैंटनर (28) और मैट हेनरी (2) को पवेलियन की राह दिखाई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.