नई दिल्ली, जनवरी 11 -- इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच रविवार को वडोदरा के मैदान पर खेला जा रहा है। कप्तान शुभमन गिल ने वडोदरा में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारतीय टीम यहां 6 गेंदबाजी विकल्प के साथ उतरी। पेस अटैक की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा को मिली। कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने स्पिन विभाग का जिम्मा संभाला। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने पहले वनडे में मेजबान टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने टीम मैनेजमेंट से पूछा कि नीतीश कुमार रेड्डी को क्यों नहीं खिलाया जा रहा है? इरफान ने जियो हॉटस्टार पर कहा, "अगर आप उसे नहीं खिलाते हैं तो आप उसे ऑलराउंडर के तौर पर तैयार नहीं कर सकते। उसे चुना जाता है और वह टीम के साथ ट्रैवल करता है लेकिन इलेवन में शामिल नहीं होता। कोई तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.