नई दिल्ली, मार्च 8 -- भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल रविवार को दुबई में खेला जाएगा। भारत का खिताबी मुकाबले में पलड़ा भारी लग रहा है। हालांकि इस मुकाबले से पहले भारतीय फैंस के लिए बेहद हताश करने वाली खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को घुटने में चोट लगी है। इससे पहले विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में घुटने की समस्या के कारण नहीं खेले थे। पाकिस्तान के जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली को नेट प्रैक्टिस के दौरान तेज गेंदबाज का सामना करने के दौरान घुटने में चोट लगी थी। उन्होंने इसके बाद बल्लेबाजी नहीं की और उसके बाद नेट में भी नहीं लौटे। हालांकि वह फाइनल खेलने के लिए फिट हैं। विराट चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के बेस्ट बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.