नई दिल्ली, मार्च 9 -- आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई के मैदान पर खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। न्यूजीलैंड की पारी के दौरान एक हैरतअंगेज नजारा देखने को मिला। दरअसल, न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन को फाइनल मुकाबले में नींद आ गई। यह नजारा कैमरे पर कैद हो गया। 34 वर्षीय विलियमसन उस वक्त न्यूजीलैंड के ड्रेसिंग रूम के बाहर बैठे थे। विलियमसन सातवें ओवर के दौरान झपकी लेते हुए नजर आए। वह ड्रेसिंग रूम के बाहर ग्लेन फिलिप्स के साथ बैठे थे। हालांकि, विलियमसन को ज्यादा देर तक अपनी बैटिंग का इंतजार नहीं करना पड़ा। वह विल यंग (23 गेंदों में 15) के आठवें ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट होने के बाद पिच पर उतरे। वरुण चक्रवर्ती ने यंग को पवेलियन भेजकर न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.