नई दिल्ली, जनवरी 31 -- Ishan Kishan Century: ईशान किशन ने शनिवार को भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवे और आखिर टी20 मैच में गर्दा उड़ा दिया। उन्होंने तिरुवनंतपुरम के मैदान पर 43 गेंदों में 103 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और 10 छक्के शामिल हैं। यह उनका टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला शतक है। ईशान ने 42 गेंदों में शतकीय धमाका किया। वह T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। सूर्यकुमार ने 2023 में राजकोट में श्रीलंका के सामने 45 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी। लिस्ट में टॉप पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 2017 में इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में शतक ठोका। संजू सैमसन (6) के तीसरे ओवर में आउट होने के बाद बैटिंग करने उतरी ईशान ने शुरू से ह...