नई दिल्ली, जनवरी 28 -- Why Ishan Kishan Is Not Playing: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को चौथा टी20 मैच खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने विशाखपट्टनम में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया। हालांकि, भारत की जब प्लेइंग इलेवन सामने आई तो सभी हैरान रह गए। दरअसल, भारत ने इलेवन में एक बदलाव किया और ईशान किशन आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। 27 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज को चोटिल होने के कारण बाहर बैठना पड़ा। सूर्यकुमार ने बताया कि ईशान को निगल हुआ है। उनकी जगह तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में भारत की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्...