नई दिल्ली, जुलाई 23 -- भारत की स्मृति मंधाना ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा सफल ओवरसीज ओपनर बन गई हैं। यानी इंग्लैंड दौरे में दुनिया की सबसे सफल ओपनर। उन्होंने यह उपलब्धि मंगलवार को चेस्टर ली स्ट्रीट में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में हासिल की है। भारत ने तीसरे और आखिरी वनडे में इंग्लैंड को हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम की है। इससे पहले भारतीय महिलाओं ने पहली बार इंग्लैंड को उसी की सरजमीं पर टी20 सीरीज में हराया था। तीसरे वनडे में मंधाना ने 54 गेंद में 45 रन बनाए। इस तरह इंग्लैंड में बतौर ओपनर उन्होंने 715 रन बना लिए हैं जो अब तक किसी भी ओवरसीज ओपनर के बनाए सबसे ज्यादा रन हैं। उन्होंने भारत की ही पूनम राउत को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि अपने नाम की है। मंधाना ने प्रतीका रावल के साथ पारी की शुरुआत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.