नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच बेंगलुरु में खेले जा रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय पारी 234 रन पर सिमट गई। इस तरह दक्षिण अफ्रीकी टीम को पहली पारी के आधार पर 75 रन की महत्वपूर्ण बढ़त मिल गई। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक उसने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 30 रन बना लिए हैं। इस तरह अब उसकी कुल बढ़त 105 रन की हो चुकी है। भारत ए की पहली पारी 234 रन पर सिमटी। आयुष म्हात्रे ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए। आयुष बडोनी ने 38, साई सुदर्शन ने 32 और रजत पाटीदार ने 19 रनों का योगदान दिया। कप्तान ऋषभ पंत सिर्फ 17 रन बना पाए। दक्षिण अफ्रीका ए की तरफ से प्रेनेलन सुब्राएन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके। लुथो सिपामला ने 2 सफलता हासिल की। मोरेकी, सेली और वुरेन को 1-1 विकेट मिले। इससे पहले शुक्रवार सुबह दक्षिण अफ्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.