नई दिल्ली, मार्च 2 -- IMD Rainfall Alert, Weather Update 2 March: उत्तर भारत में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। यूपी, दिल्ली समेत कई जगह दिन और रात के समय काफी गर्मी पड़ रही है। आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि के आसार हैं। इस बीच, एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के मौसम पर असर पड़ेगा। पहाड़ी राज्यों में चार मार्च तक भारी बारिश होगी। वहीं, मैदानी इलाकों में तीन मार्च को बारिश का अलर्ट है। तटीय कर्नाटक में दो और तीन मार्च को हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में बारिश और बर्फबारी हुई। इसके अलावा, असम, मेघालय, लक्षद्वीप, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.