नई दिल्ली, मई 21 -- Monsoon Date 2025: मॉनसून इस साल समय से पहले केरल में 25 मई तक दस्तक दे सकता है। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह संभावना जताई है। केरल में मॉनसून के पहुंचने की सामान्य तिथि एक जून है। इससे पहले मौसम विभाग ने संभावनाएं जताई थी कि मॉनसून 27 मई तक केरल के तट पर पहुंच सकता है।कैसा रहेगा मौसम IMD ने मंगलवार को जानकारी दी है कि अगले 4-5 दिनों के दौरान केरल में मॉनसून के आगमन के लिए परिस्थियां अनुकूल होने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज और बिजली के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि 20 से 26 मई के दौरान पश्चिमी तट (कर्नाटक, कोंकण और गोवा और केरल) और प्रायद्वीपीय भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।उत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.