नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, जून 6 -- राजधानी दिल्ली में अगले तीन-चार दिनों के बीच अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने का अनुमान है। गुरुवार को भी अधिकतम तापमान में लगभग ढाई डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और आसपास के इलाके में फिलहाल कोई प्रभावी मौसमी परिघटना नहीं है। इसके चलते अब तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है। गुरुवार को भी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह से ही धूप निकली। इसके चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। दिन भर तेज धूप रहेगी। जबकि, बीच-बीच में हल्के बादलों की आवाजाही रहेगी। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.