नई दिल्ली, फरवरी 2 -- IIT Madras Summer Fellowship 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास ने इंजीनियरिंग और साइंस के छात्रों के लिए अपने प्रतिष्ठित 'समर फेलोशिप प्रोग्राम 2026' की घोषणा कर दी है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी छात्रों को रिसर्च के प्रति जागरूक करना और उन्हें विश्व स्तरीय लैब में काम करने का अनुभव प्रदान करना है। इस दो महीने की फेलोशिप के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चयनित छात्रों को न केवल सीखने का मौका मिलेगा, बल्कि उन्हें वित्तीय सहायता के रूप में स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।क्या है फेलोशिप का उद्देश्य? आईआईटी मद्रास का यह कार्यक्रम उन छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है जो इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, ह्यूमैनिटीज या साइंस के क्षेत्र में अपनी रुचि रखते हैं। फेलोशिप के दौरान छात्र आईआईटी मद्रास के अनुभवी फै...