नई दिल्ली, फरवरी 10 -- IIT Gandhinagar Internship 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गांधीनगर ने अपने 'समर रिसर्च इंटर्नशिप प्रोग्राम' (SRIP) 2026 के लिए देश भर के मेधावी छात्रों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह प्रोग्राम उन छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो एडवांस्ड रिसर्च में रुचि रखते हैं और ग्लोबल लेवल फैकल्टी के मार्गदर्शन में काम करना चाहते हैं। इस इंटर्नशिप के माध्यम से छात्रों को न केवल रिसर्च का अनुभव मिलेगा, बल्कि वे आईआईटी के शैक्षणिक वातावरण को भी करीब से देख सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।कौन कर सकता है आवेदन? IIT गांधीनगर ने इस इंटर्नशिप के लिए पात्रता मानदंड निर्धारित किए हैं: पात्र छात्र: भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त सं...