नई दिल्ली, फरवरी 9 -- देश के लाखों इंजीनियरिंग सपनों का नाम है IIT बॉम्बे। हर साल JEE Advanced के नतीजों के बाद सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि किस रैंक पर IIT बॉम्बे मिलेगा और कौन सी ब्रांच हाथ आएगी। किसी को कंप्यूटर साइंस चाहिए, तो कोई इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल की ओर देखता है। लेकिन यहां फैसला भावनाओं से नहीं, रैंक से होता है। जितनी बेहतर रैंक, उतनी मजबूत ब्रांच की उम्मीद। इसी वजह से IIT बॉम्बे की बीटेक सीटें और उनकी कटऑफ छात्रों के लिए सबसे अहम जानकारी बन जाती हैं।IIT बॉम्बे में बीटेक की कुल सीटें कितनी हैं JoSAA सीट मैट्रिक्स के मुताबिक IIT बॉम्बे में बीटेक के लिए करीब 1360 से ज्यादा सीटें उपलब्ध रहती हैं। ये सीटें अलग अलग इंजीनियरिंग शाखाओं में बांटी जाती हैं। हर ब्रांच में सीटों की संख्या एक जैसी नहीं होती। जिन ब्रांचों की डिमांड ज्यादा...