नई दिल्ली, जुलाई 21 -- देश की अग्रणी तकनीकी संस्थाओं में शुमार इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे ने सोमवार को अपने दो नये प्रोफेशनल सर्टिफिकेट प्रोग्राम की घोषणा की है। ये कोर्स साइबर सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के क्षेत्र में होंगे और खास तौर पर वर्किंग प्रोफेशनल्स, इंजीनियरिंग या कंप्यूटर साइंस के तीसरे या चौथे वर्ष के छात्रों और कॉलेज फैकल्टी को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं।क्या है कोर्स की अवधि दोनों ही कोर्स पूरी तरह से ऑनलाइन होंगे, जिसकी अवधि 12 महीने की होगी। हालांकि, इनका फाइनल एग्जाम ऑन-कैंपस प्रॉक्टर्ड मोड में लिया जाएगा ताकि पारदर्शिता और गंभीरता बनी रहे। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोग्राम की लीड फैकल्टी प्रोफेसर कामेश्वरी चेबरोलु ने कहा, "हम देश में स्किल गैप को पाटने के लिए यह एक सशक्त प्रयास कर ...