प्रमुख संवाददाता, जनवरी 21 -- कानपुर आईआईटी में आत्महत्या का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को अर्थ साइंस के रिसर्च स्कॉलर राम स्वरूप ईशराम ने पीएचडी अपार्टमेंट की छठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। वह पत्नी और दो साल की बेटी के साथ रहता था। राजस्थान निवासी राम स्वरूप ईशराम एंजाइटी से पीड़ित था और उसकी काउंसिलिंग भी चल रही थी। 23 दिन के भीतर संस्थान में यह दूसरी आत्महत्या है। राजस्थान के चुरू के गिरवरसर, विधासर के रहने वाले राम प्रताप ईशराम का 25 वर्षीय बेटा राम स्वरूप ईशराम आईआईटी कानपुर में अर्थ साइंस विभाग से पीएचडी कर रहा था। वह पत्नी मंजू और दो साल की बेटी के साथ कैंपस में बने एसबीआरए बिल्डिंग की छठवीं मंजिल में एए-21 में रहता था। इस अपार्टमेंट में परिवार के साथ रहने वाले शोधार्थियों को फ्लैट एलॉट किया जाता है। मंगलवार दोप...