नई दिल्ली, दिसम्बर 2 -- जॉब ऑफर देकर नौकरी देने से मुकरने वाली 20 से ज्यादा कंपनियों को आईआईटी संस्थानों ने कैंपस प्लेसमेंट में आने से बैन कर दिया है। इन कंपनियों ने पिछले एकेडमिक वर्ष में स्टूडेंट्स को दिए गए जॉब ऑफर कैंसल कर दिए थे। कुछ कंपनियां तो इस साल जून या जुलाई में जॉइनिंग के समय नौकरी देने से पीछे हट गई थीं। आईआईटी अधिकारियों ने बताया कि नियमों के मुताबिक जिन स्टूडेंट्स को पहले से ही कोई ऑफर मिल चुका होता है, उन्हें अक्सर आगे के इंटरव्यू में बैठने की इजाजत नहीं मिलती। ऐसे में ऐन मौके पर कंपनियों द्वारा नौकरी देने से मुकरने पर इन स्टूडेंट्स के करियर को काफी नुकसान हुआ, उनके पास ऑप्शन नहीं बचे और उनकी मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ा। आईआईटी प्लेसमेंट अधिकारियों ने कंपनियों के पुराने रिकॉर्ड भी देखे, जिसमें पाया गया कि इनमें से कुछ कंपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.