नई दिल्ली, जून 12 -- वैश्विक रोजगार क्षेत्र में मुश्किल हालातों के बीच भी आईआईटी खड़गपुर का प्लेसमेंट सीजन शानदार रहा। यहां छात्रों को इस प्लेसमेंट सीजन में नौकरी के 1800 ऑफर मिले जिनमें 409 प्री-प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) और 25 अंतर्राष्ट्रीय ऑफर शामिल हैं। आईआईटी खड़गपुर ने बताया है कि इस प्लेसमेंट सीजन में 9 छात्रों को 1 करोड़ रुपये से अधिक पैकेज के जॉब ऑफर मिले, जिसमें सबसे सर्वाधिक पैकेज 2.14 करोड़ रुपये प्रति वर्ष रहा। मल्टीनेशनल व नामी कंपनियों ने एक से एक शानदार ऑफर दिए जिससे नियोक्ताओं के बीच इंस्टीट्यूट की ट्रेनिंग, इनोवेशन और छात्रों की काबिलियत को लेकर भरोसे के बारे में पता चलता है। आईआईटी के अनुसार 2024-25 की प्लेसमेंट प्रक्रिया में 400 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया है, जो सॉफ्टवेयर, एनालिटिक्स, वित्त, बैंकिंग, कंसल्टिंग और कोर इंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.