नई दिल्ली, मार्च 14 -- देश के सर्वोच्च संस्थानों में छात्रों की आत्महत्या चिंता का सबब बना हुआ है। इसी कड़ी में आईआईटी गुवाहाटी ने एक अनोखे प्रयास की शुरुआत की है जिससे छात्रों पर तनाव हावी नहीं हो सके। नए सत्र से आईआईटी गुवाहाटी में गुरु- शिष्य सुबह की सैर एकसाथ करेंगे। छात्र मानसिक रूप से स्वस्थ रहें इसके लिए अनिवार्य रूप से उनकी काउंसिलिंग के साथ नियमित मेडिकल जांच भी होगी। तनाव दूर करने के लिए हॉस्टल में विशेष कार्यशाला भी होगी ताकि वे हर चुनौती के प्रति खुद को तैयार कर सकें। आईआईटी गुवाहाटी के निदेशक देवेंद्र जालीहल ने बताया कि छात्र मानसिक रूप से स्वस्थ् रहें इसके लिए कई फैसले लिए गए हैं। 'साथी काउंसिलिंग क्लब' के माध्यम से छात्र एक दूसरे की समस्याओं को सुनने और समाधान के तौर तरीकों पर विचार करेंगे। इसमें विशेषज्ञों की टीम भी उनकी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.