प्रयागराज, अप्रैल 1 -- भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) प्रयागराज ईआरपी पोर्टल (इंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग) से छेड़छाड़ करके बीटेक इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग (ईसीई) के बीटेक द्वितीय वर्ष के आठ छात्रों ने अपने अंक बढ़ा लिए, लेकिन जब इस डिजिटल खेल का पर्दाफाश हुआ, तो इन छात्रों को एक साल के लिए निलंबित कर दिया गया। दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगा दिया गया। सूत्रों की माने तो उन छात्रों को हॉस्टल से बाहर कर दिया गया है। ऐसे छात्र प्लेसमेंट में भी हिस्सा नहीं ले सकेंगे। मामला दिसंबर 2024 का है। उधर सूत्रों की माने तो ट्रिपलआईटी ने ईआरपी पोर्टल की टेक्निकल सुरक्षा भी अब बढ़ा दिया है। अब पोर्टल पर कोई छेड़छाड़ करेगा तो संबंधित जिम्मेदार के पास ओटीपी जाएगी। मामले में संस्थान प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई इसलिए की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.