नई दिल्ली, फरवरी 16 -- नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक यात्री को करीब 6 करोड़ रुपए की कीमत वाला हार तस्करी करके लाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। कस्टम विभाग के अनुसार यह शख्स भारतीय नागरिक है, जो कि फ्लाइट नंबर AI-356 में सवार होकर बैंकॉक से नई दिल्ली पहुंचा था। इस बारे में जानकारी देते हुए एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि आरोपी यात्री को 12 फरवरी को टर्मिनस 3 पर उतरने के दौरान प्रोफाइल जांच के दौरान रोका गया। इसके बाद जब विस्तृत जांच करते हुए उसकी अच्छे से तलाशी ली गई तो उसके पास से लगभग 40 ग्राम का सोने का हार बरामद हुआ है, जिसमें एक बड़ा सा बेहद कीमती हीरा भी जड़ा हुआ था। कस्टम विभाग ने इस बारे में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि इस कीमती हार की कीमत करीब 6.08 करोड़ रुपए आंकी गई है। इसके बाद आरोपी से बराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.