जमशेदपुर, फरवरी 12 -- झारखंड के जमशेदपुर इलाके में पड़ने वाले तिरिलपोसी जंगल में एक-एक कर हुए दो आईईडी विस्फोट में मंगलवार को घायल दो ग्रामीणों की मौत हो गई। इनके नाम जय सिंह चेरवा (35) और सलाई चेरवा (30) हैं। दोनों कुछ लोगों के साथ मंगलवार को पत्ता लाने जंगल गए थे। इस दौरान विस्फोट की जद में आकर घायल हो गए। पूरी रात जंगल में पड़े रहने से तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।रेस्क्यू टीम बचाने में रही नाकाम सूचना पर मंगलवार शाम से सुरक्षा बल के जवान रेस्क्यू में लगे थे, पर कामयाबी नहीं मिली। बुधवार को ग्रामीणों की मदद से शवों को घटनास्थल से उठा तिरिलपोसी गांव लाए, जहां से जराईकेला पुलिस थाना लाने की तैयारी कर रही है। नक्सलियों ने जंगल में जगह-जगह आईईडी बम लगा रखा है, जिसकी जद में आकर ग्रामीण मारे जा रहे हैं। मंगलवार सुबह तिरिलपोसी गांव की महिला समेत ...