नई दिल्ली, फरवरी 24 -- कल की भारी गिरावट के बाद आईडीएफसी फर्स्ट बैंक लिमिटेड (IDFC First Bank Ltd) आज तेजी देखने को मिली है। यह बैंकिंग स्टॉक आज बीएसई में 69.71 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 70.84 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या इस बैंकिंग स्टॉक पर दांव लगाना सही रहेगा या नहीं? आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स की क्या राय है? यह भी पढ़ें- BSE से मिली कंपनी को ब्रोकिंग की मंजूरी, शेयरों को खरीदने की होड़, 12% उछला भाव आईडीएफसी फर्स्ट बैंक लिमिटेड के टारगेट प्राइस में ब्रोकरेज हाउस ने कटौती की है। यह कटौती 590 करोड़ रुपये के फ्रॉड केस के सामने आने के बाद की गई है। बता दें, आईडीएफसी बैंक ने दी जानकारी में बताया है कि चंडीगढ़ एक ब्रांच में 590 करोड़ रुपये का फ...