नई दिल्ली, फरवरी 2 -- Budget 2026: बजट 2026 में प्राइवेटाइजेशन को लेकर सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट स्पीच में कहा है कि डिसइन्वेस्टमेंट के जरिए 80,000 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। जोकि बजट 2025 के ऐलान की तुलना में काफी अधिक है। बता दें, सरकार पहले उन डिसइन्वेस्टमेंट फैसलों को आगे बढ़ाएगी जिनपर कैबिनेट का अप्रूवल मिल गया है। सरकार का एक बार फिर से फोकस निजीकरण पर बढ़ा है। यह भी पढ़ें- बजट 2026 के ऐलान की वजह से कॉफी हो जाएगी महंगी, 2.5% का इजाफासबसे अधिक फोकस IDBI Bank पर प्राइवेटाइजेशन की जब-जब बात होती है तब-तब IDBI Bank की चर्चा शुरू हो जाती है। सरकार का इस बैंक में 45.48 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं, एलआईसी के पास IDBI Bank का 49.24 प्रतिशत हिस्सा है। दोनों को मिलाकर सरकार 60.7 प्रतिशत हिस्सेदार...