चंडीगढ़, सितम्बर 22 -- हरियाणा के कैथल में प्राइवेट अस्पताल में ICU में भर्ती एक महिला के साथ ड्यूटी पर तैनात एक स्टाफ ने छेड़खानी की है। युवक ने कथित तौर पर महिला के प्राइवेट पार्ट्स को टच किया। इससे पहले 9 महीने की प्रेगनेंट महिला को डिलीवरी के लिए अस्पताल लाया गया था। घटना के बाद महिला ने परिवारवालों को स्टाफ की करतूत के बारे में बताया जिसकी सूचना बाद में अस्पताल प्रशासन और पुलिस को इसकी दी गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।डिलीवरी के लिए अस्पताल आई थी महिला छेड़छाड़ की ​शिकार हुई महिला को उसके परिजन डिलीवरी के लिए सिग्नस अस्पताल लाए थे। महिला के पति ने बताया कि पत्नी 9 महीने से गर्भवती थी। रविवार को उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। शाम स...