नई दिल्ली, फरवरी 11 -- इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष टी20 खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा फिर से T20I में नंबर-1 ऑलराउंडर बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के सईम अयूब से बादशाहत छीनी। सिकंदर के खाते में फिलहाल 299 रेटिंग अंक हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ओमान के खिलाफ पहले मैच में एक विकेट लेने के अलावा नाबाद 5 रन बनाए थे। जिम्बाब्वे ने 104 का टारगेट मिलने के बाद ओमान को 39 गेंद बाकी रहते आठ विकेट से शिकस्त दी। अयूब 282 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। भारत के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (243) तीसरे नंबर पर हैं।सूर्यकुमार टस से मस नहीं हुए भारतीय कप्तान सूर्यकमार यादव शानदार पारी खेलने के बावजूद रैंकिंग में टस से मस नहीं हुए। वह बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.