दुबई, अक्टूबर 7 -- भारत के करिश्माई खिलाड़ी अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव (पुरुष वर्ग में) और स्मृति मंधाना (महिला वर्ग में) को सितंबर महीने के लिए 'आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी' पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। बाएं हाथ के टी20 विशेषज्ञ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने यूएई में खेले गए एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सात टी20 मैच में तीन अर्धशतक की मदद से सर्वाधिक 314 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 रहा और उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। 25 वर्षीय बल्लेबाज ने पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास की सर्वाधिक रेटिंग 931 अंक (बल्लेबाजी) भी हासिल की। कलाई के वामहस्त स्पिनर कुलदीप ने भी एशिया कप में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। उन्होंने टूर्नामेंट में 6.27 की इकोनॉमी दर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.