नई दिल्ली, जनवरी 13 -- बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने मंगलवार को घोषणा की कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने उनसे आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनकी भागीदारी पर अपने रुख पर फिर से विचार करने का अनुरोध किया है। यह घटनाक्रम दोपहर में बीसीबी और आईसीसी के बीच हुई एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान हुआ। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड एक तरफ तो दावा कर रहा कि आईसीसी ने उससे अपने रुख पर पुनर्विचार का अनुरोध किया है लेकिन उसका रुख अडिग है और दूसरी तरफ यह भी दावा किया है कि आईसीसी के साथ इस मुद्दे पर उसकी बातचीत जारी भी है। बांग्लादेश की भागीदारी पर सवाल बना हुआ है क्योंकि बीसीबी ने आईसीसी से सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने वेन्यू को भारत से सह-मेजबान श्रीलंका में स्थानांतरित करने की गुजारिश की है। उसने क्रिकेट की सर्वोच्च निकाय आईसीसी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.