नई दिल्ली, फरवरी 7 -- HSSC Stenographer Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए साल की शुरुआत बड़ी राहत लेकर आई है। हरियाणा में लंबे समय से स्टेनोग्राफर भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अब खुशखबरी है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 का ऐलान कर दिया है, जिसमें हजारों युवाओं को सरकारी दफ्तरों में काम करने का मौका मिलेगा। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने Stenographer Recruitment 2026 के तहत ग्रुप-सी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 1952 स्टेनोग्राफर पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 20 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकत...