नई दिल्ली, फरवरी 19 -- HPBOSE LDR Exam 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने 'सीमित सीधी भर्ती' (LDR) परीक्षा 2026 को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड ने विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से 97 आवेदनों को रद्द कर दिया है। इन उम्मीदवारों की लिस्ट अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर उपलब्ध है। यह भर्ती प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के तहत कार्यरत स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) शिक्षकों के लिए आयोजित की जा रही है।आवेदन रद्द होने का मुख्य कारण बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, अधिकांश आवेदनों के रद्द होने का मुख्य कारण निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान न करना है। आवेदकों को इस परीक्षा के लिए 3,000 रुपये का शुल्क जमा करना था। जिन अभ्यर्थियों के आवेदन अधूरे पाए गए या जिन्होंने शुल्क प्रक्रिया पूरी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.