नई दिल्ली, फरवरी 17 -- HP JBT Teacher Admit Card 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने जूनियर बेसिक टीचर (JBT) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने जेबीटी (पोस्ट कोड-25004) के 600 पदों के लिए आवेदन किया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां और समय आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, हिमाचल प्रदेश जेबीटी कमीशन की परीक्षा 25, 26 और 27 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में ली जाएगी। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होने की संभावना है: सुबह की शिफ्ट: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक। शाम की शिफ्ट: (समय केंद्र और एडमिट कार्ड के अनुसार)। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है क...