नई दिल्ली, फरवरी 23 -- Bihar Home Guard Recruitment 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। नए वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार ने गृहरक्षकों (होमगार्ड) के 13,500 नए पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। गृह विभाग द्वारा इन पदों पर जल्द ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।भर्ती का विवरण और आरक्षण नीति यह भर्ती जिला स्तरीय मेरिट लिस्ट के आधार पर की जाएगी। बिहार सरकार की वर्तमान आरक्षण नीति के अनुसार, एससी (SC), एसटी (ST), पिछड़ा वर्ग (थर्ड जेंडर सहित), अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़े वर्ग की महिला और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ मिलेगा।पात्रता मानदंड भर्ती के लिए पिछले वर्ष के नियमों को ही लागू रखा जाएगा। आवेदकों के लिए मुख्य शर्तें ये हैं: आयु सीमा: न्यूनतम 19 वर्ष और अधिकतम 40 व...