नई दिल्ली, मार्च 10 -- Holika Dahan 2025 Best Time and Holi Pujan Timing: हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है। इसे छोटी होली के नाम से भी जानते हैं। होलिका दहन के ठीक अगले दिन रंग वाली होली मनाई जाती है। इस साल होलिका दहन 13 मार्च 2025 को किया जाएगा और रंग का त्योहार 14 मार्च 2025 को मनाया जाएगा। होलिका दहन पर भद्रा का साया होने के कारण शुभ मुहूर्त को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति है। जानें ज्योतिषाचार्य से होलिका दहन व पूजन का शुभ मुहूर्त- 13 मार्च को होलिका दहन क्यों है उत्तम: ज्योतिषाचार्य विभोर इंदूसुत के अनुसार, 13 मार्च 2025 को सुबह 10 बजकर 35 मिनट से 14 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक पूर्णिमा तिथि व्याप्त रहेगी। 13 मार्च को दिन-रात पूर्णिमा तिथि होने के कारण होलिका दहन इस दिन...