नई दिल्ली, फरवरी 19 -- Holika Dahan Kab Hai 2026: इस साल होलिका दहन की तारीख को लेकर लोगों में काफी भ्रम है। कुछ लोग 2 मार्च को होलिका दहन करने की बात कर रहे हैं, जबकि कई लोग 3 मार्च को सही मान रहे हैं। दृक पंचांग के अनुसार इस बार होलिका दहन 3 मार्च की संध्या में करना ज्यादा उचित रहेगा। शास्त्रों के अनुसार, भद्रा रहित समय में होलिका दहन करना शुभ माना जाता है। धर्मसिंधु के अनुसार, होलिका दहन भद्रा रहित समय और प्रदोष काल में करना शुभ माना जाता है। 2 मार्च को प्रदोष काल में पूर्णिमा तो मिल रही है, लेकिन उस समय भद्रा भी लग रही है, इसलिए इस दिन होलिका दहन को पूरी तरह शुभ नहीं माना जा रहा। वहीं 3 मार्च को भद्रा नहीं है, हालांकि उस दिन प्रदोष काल व्यापिनी पूर्णिमा नहीं मिलती। इसके बावजूद उदयकालीन पूर्णिमा होने के कारण 3 मार्च को होलिका दहन करना ...