नई दिल्ली, मार्च 14 -- Holi Bhai Dooj 2025: होली के बाद होली भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व भाई-बहन के पवित्र प्यार का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। बदले में भाई उन्हें उपहार देते हैं और जीवन भर रक्षा करने का वचन देते हैं। होली के बाद भाई दूज का त्योहार हर साल चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। जानें इस साल होली भाई दूज कब है- होली भाई दूज कब है: हिंदू पंचांग के अनुसार, द्वितीया तिथि 15 मार्च 2025 को दोपहर 02 बजकर 33 मिनट पर प्रारंभ होगी और 16 मार्च 2025 को शाम 04 बजकर 58 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। होली भाई दूज का पर्व उदया तिथि में 16 मार्च 2025, रविवार को मनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- वीकली राशिफल:16-22 मार्च तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.