नवादा, नवम्बर 14 -- Hisua Assembly Seat Result LIVE 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में नवादा जिले की हिसुआ सीट पर सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो रही है। हिसुआ सीट पर हार-जीत की सीधी लड़ाई कांग्रेस की मौजूदा विधायक नीतू कुमारी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनिल सिंह के बीच है। 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 नवंबर को हिसुआ सीट पर मतदान हुआ। आज नतीजे आ रहे हैं। हिसुआ सीट पर 2020 का चुनाव कांग्रेस की नीतू कुमारी ने 17,091 मतों के अंतर से जीता था। उन्होंने भाजपा के पूर्व विधायक अनिल सिंह को हराया था। इस बार भी यही जोड़ी आमने-सामने है। नीतू कुमारी कांग्रेस के दिग्गज नेता आदित्य सिंह पुत्रवधू हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के भरोसेमंद अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान की साइट पर बार-बार आइए और पूरे राज्य के साथ-साथ अपने क्षेत्र, जिले और अपन...